14 June 2020

अनोखे श्लोक जिन्हें सीधा पढ़े तो रामायण और उल्टा पढ़े तो श्री कृष्ण की गाथा


क्या ऐसा संभव है कि जब आप किताब को सीधा पढ़े तो रामायण की कथा पढ़ी जाए और जब उसी किताब में लिखे शब्दों को उल्टा करके पढ़े तो कृष्ण भागवत की कथा सुनाई दे।
जी हां, कांचीपुरम के 17वीं शदी के कवि वेंकटाध्वरि रचित ग्रन्थ “राघवयादवीयम्” ऐसा ही एक अद्भुत ग्रन्थ है।
इस ग्रन्थ को ‘अनुलोम-विलोम काव्य’ भी कहा जाता है। पूरे ग्रन्थ में केवल 30 श्लोक हैं। इन श्लोकों को सीधे-सीधे पढ़ते जाएँ, तो रामकथा बनती है और विपरीत (उल्टा) क्रम में पढ़ने पर कृष्णकथा। इस प्रकार हैं तो केवल 30 श्लोक, लेकिन कृष्णकथा के भी 30 श्लोक जोड़ लिए जाएँ तो बनते हैं 60 श्लोक।
पुस्तक के नाम से भी यह प्रदर्शित होता है, राघव (राम) + यादव (कृष्ण) के चरित को बताने वाली गाथा है 
~ “राघवयादवीयम।”
उदाहरण के तौर पर पुस्तक का पहला श्लोक हैः
वंदेऽहं देवं तं श्रीतं रन्तारं कालं भासा यः ।
रामो रामाधीराप्यागो लीलामारायोध्ये वासे ॥ १॥
अर्थातः 
मैं उन भगवान श्रीराम के चरणों में प्रणाम करता हूं, जो जिनके ह्रदय में सीताजी रहती है तथा जिन्होंने अपनी पत्नी सीता के लिए सहयाद्री की पहाड़ियों से होते हुए लंका जाकर रावण का वध किया तथा वनवास पूरा कर अयोध्या वापिस लौटे।
विलोमम्:
सेवाध्येयो रामालाली गोप्याराधी भारामोराः ।
यस्साभालंकारं तारं तं श्रीतं वन्देऽहं देवम् ॥ १॥
अर्थातः
मैं रूक्मिणी तथा गोपियों के पूज्य भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में प्रणाम करता हूं, जो सदा ही मां लक्ष्मी के साथ विराजमान है तथा जिनकी शोभा समस्त जवाहरातों की शोभा हर लेती है।
राघवयादवीयम् रामस्तोत्राणि
वंदेऽहं देवं तं श्रीतं रन्तारं कालं भासा यः ।
रामो रामाधीराप्यागो लीलामारायोध्ये वासे ॥ १॥
विलोमम्:
सेवाध्येयो रामालाली गोप्याराधी भारामोराः ।
यस्साभालंकारं तारं तं श्रीतं वन्देऽहं देवम् ॥ १॥
साकेताख्या ज्यायामासीद्याविप्रादीप्तार्याधारा ।
पूराजीतादेवाद्याविश्वासाग्र्यासावाशारावा ॥ २॥
विलोमम्:
वाराशावासाग्र्या साश्वाविद्यावादेताजीरापूः ।
राधार्यप्ता दीप्राविद्यासीमायाज्याख्याताकेसा ॥ २॥
कामभारस्स्थलसारश्रीसौधासौघनवापिका ।
सारसारवपीनासरागाकारसुभूरुभूः ॥ ३॥
विलोमम्:
भूरिभूसुरकागारासनापीवरसारसा ।
कापिवानघसौधासौ श्रीरसालस्थभामका ॥ ३॥
रामधामसमानेनमागोरोधनमासताम्
नामहामक्षररसं ताराभास्तु न वेद या ॥ ४॥
विलोमम्:
यादवेनस्तुभारातासंररक्षमहामनाः ।
तां समानधरोगोमाननेमासमधामराः ॥ ४॥
यन् गाधेयो योगी रागी वैताने सौम्ये सौख्येसौ ।
तं ख्यातं शीतं स्फीतं भीमानामाश्रीहाता त्रातम् ॥ ५॥
विलोमम्:
तं त्राताहाश्रीमानामाभीतं स्फीत्तं शीतं ख्यातं ।
सौख्ये सौम्येसौ नेता वै गीरागीयो योधेगायन् ॥ ५॥
मारमं सुकुमाराभं रसाजापनृताश्रितं ।
काविरामदलापागोसमावामतरानते ॥ ६॥


विलोमम्:
तेन रातमवामास गोपालादमराविका ।
तं श्रितानृपजासारंभ रामाकुसुमं रमा ॥ ६॥

रामनामा सदा खेदभावे दया-वानतापीनतेजारिपावनते ।Y
कादिमोदासहातास्वभासारसा-मेसुगोरेणुकागात्रजे भूरुमे ॥ ७॥

विलोमम्:
मेरुभूजेत्रगाकाणुरेगोसुमे-सारसा भास्वताहासदामोदिका ।
तेन वा पारिजातेन पीता नवायादवे भादखेदासमानामरा ॥ ७॥

सारसासमधाताक्षिभूम्नाधामसु सीतया ।
साध्वसाविहरेमेक्षेम्यरमासुरसारहा ॥ ८॥

विलोमम्:
हारसारसुमारम्यक्षेमेरेहविसाध्वसा ।
यातसीसुमधाम्नाभूक्षिताधामससारसा ॥ ८॥

सागसाभरतायेभमाभातामन्युमत्तया ।
सात्रमध्यमयातापेपोतायाधिगतारसा ॥ ९॥

विलोमम्:
सारतागधियातापोपेतायामध्यमत्रसा ।
यात्तमन्युमताभामा भयेतारभसागसा ॥ ९॥

तानवादपकोमाभारामेकाननदाससा ।
यालतावृद्धसेवाकाकैकेयीमहदाहह ॥ १०॥


विलोमम्
हहदाहमयीकेकैकावासेद्ध्वृतालया ।
सासदाननकामेराभामाकोपदवानता ॥ १०॥
वरमानदसत्यासह्रीतपित्रादरादहो ।
भास्वरस्थिरधीरोपहारोरावनगाम्यसौ ॥ ११॥

विलोमम्:
सौम्यगानवरारोहापरोधीरस्स्थिरस्वभाः ।
होदरादत्रापितह्रीसत्यासदनमारवा ॥ ११॥

यानयानघधीतादा रसायास्तनयादवे ।
सागताहिवियाताह्रीसतापानकिलोनभा ॥ १२॥

विलोमम्:
भानलोकिनपातासह्रीतायाविहितागसा ।
वेदयानस्तयासारदाताधीघनयानया ॥ १२॥

रागिराधुतिगर्वादारदाहोमहसाहह ।
यानगातभरद्वाजमायासीदमगाहिनः ॥ १३॥

विलोमम्:
नोहिगामदसीयामाजद्वारभतगानया ।
हह साहमहोदारदार्वागतिधुरागिरा ॥ १३॥

यातुराजिदभाभारं द्यां वमारुतगन्धगम् ।
सोगमारपदं यक्षतुंगाभोनघयात्रया ॥ १४॥

विलोमम्:
यात्रयाघनभोगातुं क्षयदं परमागसः ।
गन्धगंतरुमावद्यं रंभाभादजिरा तु या ॥ १४॥

दण्डकां प्रदमोराजाल्याहतामयकारिहा ।
ससमानवतानेनोभोग्याभोनतदासन ॥ १५॥

विलोमम्:
नसदातनभोग्याभो नोनेतावनमास सः ।
हारिकायमताहल्याजारामोदप्रकाण्डदम् ॥ १५॥

सोरमारदनज्ञानोवेदेराकण्ठकुंभजम् ।
तं द्रुसारपटोनागानानादोषविराधहा ॥ १६॥
विलोमम्:
हाधराविषदोनानागानाटोपरसाद्रुतम् ।
जम्भकुण्ठकरादेवेनोज्ञानदरमारसः ॥ १६॥

सागमाकरपाताहाकंकेनावनतोहिसः ।
न समानर्दमारामालंकाराजस्वसा रतम् ॥ १७॥

विलोमम्:
तं रसास्वजराकालंमारामार्दनमासन ।
सहितोनवनाकेकं हातापारकमागसा ॥ १७॥

तां स गोरमदोश्रीदो विग्रामसदरोतत ।
वैरमासपलाहारा विनासा रविवंशके ॥ १८॥

विलोमम्:
केशवं विरसानाविराहालापसमारवैः ।
ततरोदसमग्राविदोश्रीदोमरगोसताम् ॥ १८॥

गोद्युगोमस्वमायोभूदश्रीगखरसेनया ।
सहसाहवधारोविकलोराजदरातिहा ॥ १९॥

विलोमम्:
हातिरादजरालोकविरोधावहसाहस ।
यानसेरखगश्रीद भूयोमास्वमगोद्युगः ॥ १९॥

हतपापचयेहेयो लंकेशोयमसारधीः ।
राजिराविरतेरापोहाहाहंग्रहमारघः ॥ २०॥

विलोमम्:
घोरमाहग्रहंहाहापोरातेरविराजिराः ।
धीरसामयशोकेलं यो हेये च पपात ह ॥ २०॥

ताटकेयलवादेनोहारीहारिगिरासमः ।
हासहायजनासीतानाप्तेनादमनाभुवि ॥ २१॥
विलोमम्:
विभुनामदनाप्तेनातासीनाजयहासहा ।
ससरागिरिहारीहानोदेवालयकेटता ॥ २१॥

भारमाकुदशाकेनाशराधीकुहकेनहा ।
चारुधीवनपालोक्या वैदेहीमहिताहृता ॥ २२॥

विलोमम्:
ताहृताहिमहीदेव्यैक्यालोपानवधीरुचा ।
हानकेहकुधीराशानाकेशादकुमारभाः ॥ २२॥

हारितोयदभोरामावियोगेनघवायुजः ।
तंरुमामहितोपेतामोदोसारज्ञरामयः ॥ २३॥

विलोमम्:
योमराज्ञरसादोमोतापेतोहिममारुतम् ।
जोयुवाघनगेयोविमाराभोदयतोरिहा ॥ २३॥

भानुभानुतभावामासदामोदपरोहतं ।
तंहतामरसाभक्षोतिराताकृतवासविम् ॥ २४॥

विलोमम्:
विंसवातकृतारातिक्षोभासारमताहतं ।
तं हरोपदमोदासमावाभातनुभानुभाः ॥ २४॥

हंसजारुद्धबलजापरोदारसुभाजिनि ।
राजिरावणरक्षोरविघातायरमारयम् ॥ २५॥

विलोमम्:
यं रमारयताघाविरक्षोरणवराजिरा ।
निजभासुरदारोपजालबद्धरुजासहम् ॥ २५॥

सागरातिगमाभातिनाकेशोसुरमासहः ।
तंसमारुतजंगोप्ताभादासाद्यगतोगजम् ॥ २६॥

विलोमम्:
जंगतोगद्यसादाभाप्तागोजंतरुमासतं ।
हस्समारसुशोकेनातिभामागतिरागसा ॥ २६॥

वीरवानरसेनस्य त्राताभादवता हि सः ।
तोयधावरिगोयादस्ययतोनवसेतुना ॥ २७॥

विलोमम्:
नातुसेवनतोयस्यदयागोरिवधायतः ।
सहितावदभातात्रास्यनसेरनवारवी ॥ २७॥

हारिसाहसलंकेनासुभेदीमहितोहिसः ।
चारुभूतनुजोरामोरमाराधयदार्तिहा ॥ २८॥

विलोमम्
हार्तिदायधरामारमोराजोनुतभूरुचा ।
सहितोहिमदीभेसुनाकेलंसहसारिहा ॥ २८॥

नालिकेरसुभाकारागारासौसुरसापिका ।
रावणारिक्षमेरापूराभेजे हि ननामुना ॥ २९॥

विलोमम्:
नामुनानहिजेभेरापूरामेक्षरिणावरा ।
कापिसारसुसौरागाराकाभासुरकेलिना ॥ २९॥

साग्र्यतामरसागारामक्षामाघनभारगौः ॥
निजदेपरजित्यास श्रीरामे सुगराजभा ॥ ३०॥

विलोमम्:
भाजरागसुमेराश्रीसत्याजिरपदेजनि ।
गौरभानघमाक्षामरागासारमताग्र्यसा ॥ ३०॥

॥ इति श्रीवेङ्कटाध्वरि कृतं श्री ।।

11 June 2020

सनातनधर्म और मंत्र का प्रभाव

एक बार अकबर ने एक ब्राह्मण को दयनीय हालत में भिक्षा मांगते देखा । अकबर ऐसे क्षण का मजाक बनाने का मौका नहीं छोड़ता था । उसने बीरबल से कहा, ये है आप के ब्राह्मण, जिनको ब्रह्म देवता के रूप में जाना जाता है, ये तो भिखारी है...!

बीरबल ने उस समय कुछ नहीं कहा । जब अकबर किले में लौट गया, तब बीरबल वापस आया और ब्राह्मण से पूछा कि वह क्यों भिक्षायापन करता है...?
ब्राह्मण ने बताया उसके पास धन, आभूषण, भूमि, परिवार पोषण हेतु नहीं है ।

बीरबल ने पूछा दिन में कितना कमा लेते हो...?
ब्राह्मण ने कहा 5 से 6 अशर्फियाँ...!
बीरबल ने कहा, आपको काम मिले तो आप भिक्षायापन छोड़ देंगे ?
ब्राह्मण ने पूछा क्या करना है...?

बीरबल ने कहा कि ब्रह्म-मुहूर्त में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर प्रतिदिन 101 माला गायत्री मंत्र का जप करना है । आपको 10 अशर्फियाँ मिलेंगी । ब्राह्मण ने स्वीकार कर लिया ।

अगले दिन से ब्राह्मण ने भिक्षा याचना नहीं की, न ही कोई अपमान की भावना झेली ।  गायत्री जाप के असर से वह खुश भी रहा और 10 अशर्फीयाँ लेकर अपने परिवार में लौटा । दिन बीते तो बीरबल ने उस के जप की संख्या और अशर्फियों की संख्या भी बढ़ा दी ।

अब ब्राह्मण को गायत्री मंत्र की शक्ति से भूख प्यास शारीरिक व्यथायें नहीं सताती थी । गायत्री मंत्र जाप के कारण चेहरे पर तेज झलकने लगा । लोगों का ध्यान ब्राह्मण की ओर आकर्षित होने लगा ! लोग उनके दर्शन कर मिठाई, फल, पैसे, कपड़े चढ़ाने लगे ।
अब उसे बीरबल से प्राप्त होने वाली अशर्फियाँ न ही श्रद्धापूर्वक चढ़ाई गई वस्तुओं का कोई मोह या आकर्षण रहा...!

ब्राह्मण मन से गायत्री जप में लीन हो चुका था । ब्राह्मण योगी संत की खबर बहुत प्रसिद्ध हो गई । दर्शन को आए भक्तों ने मंदिर और आश्रम का निर्माण भी करा दिया । 

यह खबर अकबर को भी मिली । बादशाह ने दर्शन हेतु जाने का फैसला किया और वह शाही तोहफे लेकर राजसी शैली में बीरबल के साथ संत से मिलने चल पड़ा...! वहाँ पहुँचकर शाही भेंटें अर्पण कर ब्राह्मण को प्रणाम किया । ऐसे तेजोमय संत के दर्शन से हर्षित ह्रदय बादशाह बीरबल के साथ बाहर आ गया ।

तब बीरबल ने पूछा, आप इस संत को जानते हैं ? अकबर ने इंकार कर दिया । बीरबल ने उसे बताया कि वह वही भिखारी ब्राह्मण है, जिस पर आप व्यंग कर के कह रहे थे कि ब्राह्मण देवता होता है क्या...?

बादशाह आप उसी ब्राह्मण के पैरों में शीश नवा कर आयें हैं । अकबर के आश्चर्य की सीमा नहीं रही...! अकबर ने बीरबल से पूछा ये इतना बड़ा बदलाव कैसे हुआ ?
बीरबल ने कहा कि वह मूल रूप में ब्राह्मण है।ल । परिस्थितिवश अपने धर्म की सच्चाई व शक्तियों से दूर था । धर्म के एक गायत्री मंत्र ने ब्राह्मण को महापंडित बना दिया और कैसे बादशाह को पैरों पर झुका दिया...!

यह ब्राह्मण अधीन मंत्रो का प्रभाव है । यह सभी ब्राह्मणों पर सामान रूप से लागू होता है । क्योंकि ब्राह्मण आसन और तप से दूर रह कर जी रहे हैं...! इसीलिए पीड़ित हैं । वर्तमान में आवश्यकता है कि सभी ब्राह्मण पुनः अपने मूल ब्राह्मणोचित कर्म से जुड़ें, अपने संस्कारों को जाने और माने ।

"मूल ब्रह्म रूप में जो लीन सो ही ब्राह्मण ।"

यदि ब्राह्मण केवल अपने कर्म करे तो फिर उसके देवत्व को कोई नहीं रोक सकता । यही बातें समान रूप से सभी के कर्मों पर लागू होती हैं 

आइए जानते है रावण के भाई कुम्भकर्ण से जुडी कुछ रोचक बातें




कुम्भकर्ण रावण का भाई तथा विश्रवा का पुत्र था। कुंभकर्ण की ऊंचाई छह सौ धनुष तथा मोटाई सौ धनुष थी। उसके नेत्र गाड़ी के पहिये के बराबर थे। उसका विवाह वेरोचन की कन्या 'व्रज्रज्वाला' से हुआ था। वह जन्म से ही अत्यधिक बलवान था उसने जन्म लेते ही कई हज़ार प्रजा जनों को खा डाला था उसे बेहद भूख लगती थी और वह मनुष्य और पशुओं को खा जाता था। उससे डरकर प्रजा इन्द्र की शरण में गयी कि यदि यही स्थिति रही तो पृथ्वी ख़ाली हो जायेगी। इन्द्र से कुंभकर्ण का युद्ध हुआ। उसने ऐरावत हाथी के दांत को तोड़कर उससे इन्द्र पर प्रहार किया। उससे इन्द्र जलने लगा।

कुंभकर्ण ने घोर तपस्या से ब्रह्मा को प्रसन्न कर लिया अत: जब वे उसे वर देने के लिए जाने लगे तो इन्द्र तथा अन्य सब देवताओं ने उनसे वर न देने की प्रार्थना की क्योंकि कुंभकर्ण से सभी लोग परेशान थे। ब्रह्मा बहुत चिंतित हुए। उन्होंने सरस्वती से कुंभकर्ण की जिह्वा पर प्रतिष्ठित होने के लिए कहा। फलस्वरूप ब्रह्मा के यह कहने पर कि कुंभकर्ण वर मांगे- उसने अनेक वर्षों तक सो पाने का वर मांगा। ब्रह्मा ने वर दिया कि वह निरंतर सोता रहेगा। छह मास के बाद केवल एक दिन के लिए जागेगा। भूख से व्याकुल वह उस दिन पृथ्वी पर चक्कर लगाकर लोगों का भक्षण करेगा। 

कुंभकर्ण के विषय में श्रीराम चरित मानस में लिखा है कि-

अतिबल कुंभकरन अस भ्राता। जेहि कहुँ नहिं प्रतिभट जग जाता।।
करइ पान सोवइ षट मासा। जागत होइ तिहुँ पुर त्रासा।।

रावण का भाई कुंभकर्ण अत्यंत बलवान था, इससे टक्कर लेने वाला कोई योद्धा पूरे जगत में नहीं था। वह मदिरा पीकर छ: माह सोया करता था। जब कुंभकर्ण जागता था तो तीनों लोकों में हाहाकार मच जाता था।

रावण, विभीषण और कुंभकर्ण तीनों भाईयों ने ब्रह्माजी को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की थी। तपस्या से प्रसन्न होकर जब ब्रह्माजी प्रकट हुए तो कुंभकर्ण को वरदान देने से पहले चिंतित थे। इस संबंध में श्रीरामचरित मानस में लिखा है कि-

पुनि प्रभु कुंभकरन पहिं गयऊ। तेहि बिलोकि मन बिसमय भयऊ।

इसका अर्थ यह है कि रावण को मनचाहा वरदान देने के बाद ब्रह्माजी कुंभकर्ण के पास गए। उसे देखकर ब्रह्माजी के मन में बड़ा आश्चर्य हुआ।

जौं एहिं खल नित करब अहारू। होइहि सब उजारि संसारू।।
सारद प्रेरि तासु मति फेरी। मागेसि नीद मास षट केरी।।

ब्रह्माजी की चिंता का कारण ये था कि यदि कुंभकर्ण हर रोज भरपेट भोजन करेगा तो जल्दी ही पूरी सृष्टि नष्ट हो जाएगी। इस कारण ब्रह्माजी ने सरस्वती के द्वारा कुंभकर्ण की बुद्धि भ्रमित कर दी थी। कुंभकर्ण ने मतिभ्रम के कारण 6 माह तक सोते रहने का वरदान मांग लिया।



सीता हरण के बाद श्री राम वानर सेना सहित लंका पहुंच गए थे। श्री राम और रावण, दोनों की सेनाओं के बीच घमासान युद्ध होने लगा, उस समय कुंभकर्ण सो रहा था। जब रावण के कई महारथी मारे जा चुके थे, तब कुंभकर्ण को जगाने का आदेश दिया गया। कई प्रकार के उपायों के बाद जब कुंभकर्ण जागा और उसे मालूम हुआ कि रावण ने सीता का हरण किया है तो उसे बहुत दुख हुआ था।


जगदंबा हरि आनि अब सठ चाहत कल्यान।

कुंभकर्ण दुखी होकर रावण से बोला कि अरे मूर्ख। तूने जगत जननी का हरण किया है और अब तू अपना कल्याण चाहता है?

इसके बाद कुंभकर्ण ने रावण को कई प्रकार से समझाया कि श्रीराम से क्षमायाचना कर लें और सीता को सकुशल लौटा दे। ताकि राक्षस कुल का नाश होने से बच जाए। इतना समझाने के बाद भी रावण नहीं माना।

जब रावण युद्ध टालने की बातें नहीं माना तो कुंभकर्ण बड़े भाई का मान रखते हुए युद्ध के लिए तैयार हो गया। कुंभकर्ण जानता था कि श्रीराम साक्षात भगवान विष्णु के अवतार हैं और उन्हें युद्ध में पराजित कर पाना असंभव है। इसके बाद भी रावण का मान रखते हुए, वह श्रीराम से युद्ध करने गया।

वह अत्यंत भूखा था। उसने वानरों को खाना प्रारंभ किया। उसका मुंह पाताल की तरह गहरा था। वानर कुंभकर्ण के गहरे मुंह में जाकर उसके नथुनों और कानों से बाहर निकल आते थे। अंततोगत्वा राम युद्धक्षेत्र में उतरे। उन्होंने पहले बाणों से हाथ, फिर पांव काटकर कुंभकर्ण को पंगु बना दिया। तदनंतर उसे अस्त्रों से मार डाला। उसके शव के गिरने से लंका का बाहरी फाटक और परकोटा गिर गया।

18 September 2018

क्यों होता है गणपति विसर्जन?

गणपति विसर्जन


गणेश प्रतिमा के विसर्जन का उल्लेख पौराणिक ग्रंथों में बताया गया है। ग्रंथों के अनुसार महर्षि वेदव्यास ने गणेश चतुर्थी के दिन से भगवान श्री गणेश को महाभारत की कथा सुनानी प्रारंभ की थी। लगातार दस दिन तक वेदव्यास जी श्री गणेश को कथा सुनाते रहे और गणेश जी कथा लिखते रहे। जब कथा पूर्ण होने के बाद महर्षि वेदव्यास ने आंखें खोली तो देखा कि अत्याधिक मेहनत करने के कारण गणेश जी का तापमान बढ़ा हुआ है। गणेश जी के शरीर का तापमान कम करने के लिए वेदव्यास जी पास के सरोवर में गणेश जी को ले जाते हैं और स्नान कराते हैं। अनंत चर्तुदशी के दिन गणेश जी के तेज को शांत करने के लिए सरोवर में स्नान कराया गया था, इसलिए इस दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने का चलन शुरू हुआ।
दूसरा कारण है पृथ्वी के प्रमुख पांच तत्त्वों में गणपति को जल का अधिपति माना गया है, इस कारण भी लोग गणपति को जल प्रवाहित करते हैं।

गणेश विसर्जन के समय इन बातों का रखें ध्यान
1. प्रभु का विसर्जन करने से उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान को विशेष प्रसाद का भोग लगाएं और अब श्री गणेश का स्वस्तिवाचन करें।
2. एक साफ चौकी लें और उसे गंगाजल या गौमूत्र से साफ करके उस पर स्वास्तिक बनाएं। अब उस पर अक्षत रख के साफ पीला, गुलाबी या लाल कपड़ा बिछाएं।
3. चौकी की चारों ओर सुपारी रखें और कपड़े के ऊपर फूलों की पत्तियां भी डाल दें।
4. अब श्री गणेश को उनके जयघोष के साथ स्थापना वाले स्थान से उठाएं और तैयार चौकी पर विराजित करें। पाटे पर विराजित करने के बाद उनके साथ फल, फूल, वस्त्र, दक्षिणा और 5 मोदक भी रख दें।
5. नदी, तालाब या पोखर के किनारे विसर्जन से पूर्व कपूर की आरती करें और श्री गणेश से खुशी-खुशी विदाई की कामना करें और उनसे धन, सुख, शांति, समृद्धि के साथ मनचाहे आशीर्वाद मांगे। 10 दिन-अनजाने में हुई गलती के लिए क्षमा प्रार्थना भी कर लें।
6. श्री गणेश प्रतिमा को फेंकें नहीं उन्हें पूरे आदर और सम्मान के साथ वस्त्र और समस्त सामग्री के साथ धीरे-धीरे बहाएं।
7. श्री गणेश प्रतिमा इको फ्रेंडली हैं तो उन्हें घर में विसर्जित कर अपने गमले में यह पानी डाल कर हमेशा लिए अपने पास रख सकते हंै। साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित करने की भी एक पहल कर सकते हैं।

07 January 2017

चमत्कारी हैं नवग्रहों के विलक्षण वैदिक मंत्र

चमत्कारी हैं नवग्रहों के विलक्षण वैदिक मंत्र














नवग्रहों के 9 वैदिक मंत्र

यजुर्वेद में वर्णित है नवग्रहों के सुंदर मंत्र


वैदिक काल से ग्रहों की अनुकूलता के प्रयास किए जाते रहे हैं। यजुर्वेद में 9 ग्रहों की प्रसन्नता के लिए उनका आह्वान किया गया है। यह मंत्र चमत्कारी रूप से प्रभावशाली हैं। प्रस्तुत है नवग्रहों के लिए विलक्षण वैदिक मंत्र-

सूर्य - ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन् (यजु. 33। 43, 34। 31)

चन्द्र - ॐ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय। इमममुष्य पुत्रममुष्ये पुत्रमस्यै विश एष वोऽमी राजा सोमोऽस्माकं ब्राह्मणानां राजा।। (यजु. 10। 18)

मंगल - ॐ अग्निमूर्धा दिव: ककुत्पति: पृथिव्या अयम्। अपां रेतां सि जिन्वति।। (यजु. 3।12)

बुध - ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रति जागृहि त्वमिष्टापूर्ते सं सृजेधामयं च।
अस्मिन्त्सधस्‍थे अध्‍युत्तरस्मिन् विश्वे देवा यशमानश्च सीदत।। (यजु. 15।54)

गुरु - ॐ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु।
यद्दीदयच्छवस ऋतुप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।। (यजु. 26।3)


शुक्र - ॐ अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपित्क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति:।
ऋतेन सत्यमिन्द्रियं विपानं शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु।। (यजु. 19।75)

शनि - ॐ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शं योरभि स्त्रवन्तु न:।। (यजु. 36।12)

राहु - ॐ कया नश्चित्र आ भुवदूती सदावृध: सखा। कया शचिष्ठया वृता।। (यजु. 36।4)

केतु - ॐ केतुं कृण्वन्नकेतवे पेशो मर्या अपेशसे। समुषद्भिरजायथा:।। (यजु. 29।37)

24 November 2016

महाविद्या त्रिपुरसुंदरी



तीनों लोकों में सर्वाधिक सुन्दर तथा मनोरम, एक सोलह वर्षीय चिर यौवन युवती महा त्रिपुरसुंदरी नामक तृतीय महाविद्या। सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाली महाविद्या, श्री कुल की अधिष्ठात्री! महा त्रिपुरसुंदरी।

महाविद्या महा त्रिपुरसुंदरी स्वयं आद्या या आदि शक्ति हैं, इनके षोडशी, राज-राजेश्वरी, बाला, ललिता, मिनाक्षी, कामेश्वरी अन्य नाम भी विख्यात हैं। अपने नाम के अनुसार देवी तीनों लोकों में सर्वाधिक सुंदरी हैं तथा चिर यौवन युक्त १६ वर्षीय युवती हैं, इनकी रूप तथा यौवन तीनों लोकों में सभी को मोहित करने वाली हैं। मुख्यतः सुंदरता तथा यौवन से घनिष्ठ सम्बन्ध होने के परिणामस्वरूप, मोहित कार्य और यौवन स्थाई रखने हेतु महाविद्या त्रिपुरसुंदरी की साधना उत्तम मानी जाती हैं। सोलह अंक जो पूर्णतः का प्रतीक हैं (सोलह की मात्रा में प्रत्येक वस्तु पूर्ण मानी जाती हैं, जैसे १६ आना एक रुपये होता हैं), देवी सोलह प्रकार की कलाओं से पूर्ण हैं और सोलह प्रकार के मनोकामनाओं को पूर्ण करने में समर्थ हैं; तात्पर्य हैं सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने में समर्थ हैं कारणवश महाविद्या षोडशी नाम से विख्यात हैं। देवी ही श्री रूप में धन, संपत्ति, समृद्धि दात्री श्री शक्ति के नाम से विख्यात हैं, इन्हीं महाविद्या की आराधना कर कमला नाम से विख्यात दसवी महाविद्या धन की अधिष्ठात्री हुई तथा श्री की उपाधि प्राप्त की। श्री यंत्र जो यंत्र शिरोमणि हैं, साक्षात् देवी का स्वरूप हैं; देवी की आराधना-पूजा श्री यंत्र में की जाती हैं। कामाख्या पीठ महाविद्या त्रिपुरसुन्दरी से ही सम्बंधित तंत्र पीठ हैं, जहाँ सती की योनि पतित हुई थीं; स्त्री योनि के रूप में यहाँ देवी की पूजा-आराधना होती हैं।
देवी का घनिष्ठ सम्बन्ध पारलौकिक शक्तियों से हैं, समस्त प्रकार की दिव्य, अलौकिक तंत्र तथा मंत्र शक्तिओं (इंद्रजाल) की देवी अधिष्ठात्री हैं। तंत्र मैं उल्लेखित मारण, मोहन, वशीकरण, उच्चाटन, स्तम्भन इत्यादि (जादुई शक्ति), कर्म इनकी कृपा के बिना पूर्ण नहीं होते हैं। अपने भक्तों को हार प्रकार की शक्ति देने में समर्थ हैं देवी षोडशी, चिर यौवन तथा सुन्दरता प्रदाता हैं देवी त्रिपुरसुंदरी, राज-राजेश्वरी रूप में देवी ही तीनों लोकों का शासन करने वाली हैं।
देवी शांत मुद्रा में लेटे हुए सदाशिव के नाभि से निर्गत कमल-आसन पर बैठी हुई हैं, इनके चार भुजाएं हैं तथा अपने चार भुजाओं में देवी पाश, अंकुश, धनुष और बाण धारण करती हैं। देवी के आसन को ब्रह्मा, विष्णु, शिव तथा यम-राज अपने मस्तक पर धारण किये हुए हैं; देवी तीन नेत्रों से युक्त एवं मस्तक पर अर्ध चन्द्र धारण किये हुए अत्यंत मनोहर प्रतीत होती हैं, सहस्रों उगते हुए सूर्य के समान कांति युक्त देवी का शारीरिक वर्ण हैं। अधिक जाने

17 November 2016

महाविद्या तारा





द्वितीय महाविद्या भगवती तारा, ब्रह्मांड में उत्कृष्ट तथा सर्व ज्ञान से समृद्ध हैं, घोर संकट से मुक्त करने वाली महाशक्ति। जन्म तथा मृत्यु रूपी चक्र से मुक्त कर मोक्ष प्रदान करने वाली महा-शक्ति! तारा।महाविद्या महाकाली ने हयग्रीव नमक दैत्य के वध हेतु नीला शारीरिक वर्ण धारण किया

 तथा देवी का वह उग्र स्वरूप उग्र तारा के नाम से विख्यात हुई। देवी प्रकाश बिंदु रूप में आकाश के तारे के सामान विद्यमान हैं, फलस्वरूप वे तारा नाम से विख्यात हैं। देवी तारा, भगवान राम की वह विध्वंसक शक्ति हैं, जिन्होंने रावण का वध किया था। महाविद्या तारा मोक्ष प्रदान करने तथा अपने भक्तों को समस्त प्रकार के घोर संकटों से मुक्ति प्रदान करने वाली महाशक्ति हैं। देवी का घनिष्ठ सम्बन्ध मुक्ति से हैं, फिर वह जीवन और मरण रूपी चक्र से हो या अन्य किसी प्रकार के संकट मुक्ति हेतु। भगवान शिव द्वारा, समुद्र मंथन के समय हलाहल विष पान करने पर, उनके शारीरिक पीड़ा के निवारण हेतु, इन्हीं देवी तारा ने माता की भांति भगवान शिव को शिशु रूप में परिणति कर, अपना अमृतमय दुग्ध स्तन पान कराया था। फलस्वरूप, भगवान शिव को उनकी शारीरिक पीड़ा 'जलन' से मुक्ति मिली थीं, महा-विद्या तारा जगत जननी माता के रूप में एवं घोर से घोर संकटो की मुक्ति हेतु प्रसिद्ध हुई। देवी के भैरव, हलाहल विष का पान करने वाले अक्षोभ्य शिव हैं।
मुख्यतः देवी की आराधना, साधना मोक्ष प्राप्त करने हेतु, तांत्रिक पद्धति से की जाती हैं। संपूर्ण ब्रह्माण्ड में जितना भी ज्ञान इधर उधर फैला हुआ हैं, वह सब इन्हीं देवी तारा या नील सरस्वती का स्वरूप ही हैं। देवी का निवास स्थान घोर महा-श्मशान हैं, देवी ज्वलंत चिता में रखे हुए शव के ऊपर प्रत्यालीढ़ मुद्रा धारण किये नग्न अवस्था में खड़ी हैं, (कहीं-कहीं देवी बाघाम्बर भी धारण करती हैं) नर खप्परों तथा हड्डियों की मालाओं से अलंकृत हैं तथा इनके आभूषण सर्प हैं। तीन नेत्रों वाली देवी उग्र तारा स्वरूप से अत्यंत भयानक प्रतीत होती हैं। अधिक जाने

12 November 2016

महाकाली

महाकाली


"काल (मृत्यु) का भी भक्षण करने में समर्थ, घोर भयानक स्वरूप वाली प्रथम महाशक्ति महाकाली, साक्षात योगमाया भगवान विष्णु के अन्तः करण की शक्ति"। काली कुल की सर्वोच्च दैवीय शक्ति महा काली, कर्म-फल प्रदाता, अभय प्रदान करने वाली महा-शक्ति! महाकाली।


अपने भैरव महा-काल की छाती पर प्रत्यालीढ़ मुद्रा में खड़ी, घनघोर-रूपा महाशक्ति महा काली के नाम से विख्यात हैं। वास्तव में देवी महा-काली साक्षात महा-माया आदि शक्ति ही हैं; ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति से पूर्व सर्वत्र अंधकार ही अंधकार से उत्पन्न शक्ति! आद्या शक्ति या आदि शक्ति काली नाम से विख्यात हैं। अंधकार से जन्मा होने के कारण देवी काले वर्ण वाली तथा तामसी गुण सम्पन्न हैं। इन्हीं की इच्छा शक्ति ने ही इस संपूर्ण चराचर जगत उत्पन्न किया हैं तथा समस्त शक्तियां प्रत्यक्ष तथा परोक्ष रूप से इन्हीं की नाना शक्तियां हैं। देवताओं द्वारा प्रताड़ित हो सहायतार्थ महामाया की स्तुति करने पर साक्षात आदि शक्ति ही पार्वती के शरीर से कौशिकी रूप में प्रकट हुई थीं।
प्रलय काल में देवी स्वयं मृत्यु के देवता महा-काल का भी भक्षण करने में समर्थ हैं; देखने में महा-शक्ति महाकाली अत्यंत भयानक एवं डरावनी हैं, असुर जो स्वभाव से ही दुष्ट थे उनके रक्त की धर बह युक्त हाल ही में कटे हुए मस्तकों की माला देवी धारण करती हैं। इनके दंत-पंक्ति अत्यंत विकराल हैं, मुंह से निकली हुई जिह्वा को देवी ने अपने भयानक दन्त पंक्ति से दबाये हुए हैं; अपने भैरव या स्वामी के छाती में देवी नग्न अवस्था में खड़ी हैं, कुछ-एक रूपों में देवी दैत्यों के कटे हुए हाथों की करधनी धारण करती हैं। देवी महा-काली चार भुजाओं से युक्त हैं; अपने दोनों बाएँ हाथों में खड़ग तथा दुष्ट दैत्य का हाल ही कटा हुआ सर धारण करती हैं जिससे रक्त की धार बह रहीं हो तथा बाएँ भुजाओं से सज्जनों को अभय तथा आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इनके बिखरे हुए लम्बे काले केश हैं, जो अत्यंत भयानक प्रतीत होते हैं, जैसे कोई भयानक आँधी के काले विकराल बादल समूह हो। देवी तीन नेत्रों से युक्त हैं तथा बालक शव को देवी ने कुंडल रूप में अपने कान में धारण कर रखा हैं। देवी रक्त प्रिया तथा महा-श्मशान में वास करने वाली हैं, देवी ने ऐसा भयंकर रूप रक्तबीज के वध हेतु धारण किया था।
भगवान विष्णु जो इस चराचर जगत के पालन कर्ता एवं सत्व गुण सम्पन्न हैं, परन्तु उनके अन्तः कारण की संहारक शक्ति साक्षात् महा-काली ही हैं; जो नाना उपद्रवों में उनकी सहायता कर दैत्यों-राक्षसों का वध करती हैं। प्रकारांतर से देवी के दो भेद हैं एक दक्षिणा काली तथा द्वितीय महा-काली। अधिक जाने

10 November 2016

क्यों धारण किया शिव ने सिंहचर्म का वस्त्र



जय गोपाल

एक नयी कथा पढ़ी है , आपके सामने प्रस्तुत करता हूँ। आपको पढ़ कर आनन्द होगा। अधिक जानकारी मेरी नहीं है।

क्यों धारण किया शिव ने
                 सिंहचर्म का वस्त्र ?

भगवान शिव स्वयं परब्रह्म हैं। इसलिए वे अपने वास्तविक स्वरुप में यानी नग्न रहना पसंद करते हैं। लेकिन  उन्होंने श्रीहरि की विनती स्वीकार करके बाघंबर या सिंहचर्म को वस्त्र के रुप में स्वीकार किया।

ये कहानी भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार से जुड़ी हुई है। प्रह्लाद की रक्षा के लिए श्रीहरि ने नरसिंह अवतार धारण करके हिरण्यकशिपु का वध अपने पंजे से कर दिया। लेकिन भक्त पर हुए अत्याचार से नाराज नरसिंह पूरी सृष्टि के विनाश के लिए उतारु हो गए। उन्होंने समस्त देवताओं यहां तक कि ब्रह्माजी और लक्ष्मी की प्रार्थना भी अस्वीकार कर दी।

तब सृष्टि की रक्षा के लिए महादेव ने अपने गण वीरभद्र को भेजा। वीरभद्र ने नरसिंह रुपी विष्णु को उनका असली स्वरुप याद दिलाने का प्रयास किया। लेकिन मोहग्रस्त नरसिंह ने एक न सुनी।

तब महादेव ने संसार की रक्षा के लिए शरभ अवतार धारण किया। जो वीरभद्र, गरुड़ और भैरव का सम्मिलित स्वरुप था। उसके आठ शक्तिशाली पंजे और शक्तिशाली पंख थे।

शरभरूप में एक पंख में वीरभद्र एवं दूसरे पंख में महाकाली स्थित हुये, भगवान शरभ के मस्तक में भैरव एवं चोंच में सदाशिव स्थित हुये और शरभ रूपी शिव ने भगवान नृसिंह को अपने पंजों में जकड़ लिया और आकाश में उड़ गये।

    शिव अपनी पूंछ में नृसिंह को लपेटकर छाती में चोंच का प्रहार करने लगे। फिर पंजों से उसकी नाभि को चीर दिया।

नरसिंह का मोह नष्ट हो गया। उसका तेज अलग होकर महाविष्णु के रुप में प्रकट हुआ। उन्होंने महादेव से अनुरोध किया कि नरसिंह के चर्म को अपने वस्त्र के रुप में स्वीकार करके सम्मानित करें।

इसके बाद महान पशुपति शिव ने उस चर्म को अपने वस्त्र और आसन के रुप में धारण किया और भक्तजनों के हृदय में अपना मोहक स्वरुप प्रकाशित किया।
आनन्द ही आनन्द 🙏🌹

        ।।हर हर महादेव।।

01 November 2016

गोपाष्टमी पर्व केसे मनाये जनि माथुर चतुर्वेदी समाज



कार्तिक शुक्ल अष्टमी को ‘गोपाष्टमी’ कहते हैं। यह गौ-पूजन का विशेष पर्व हैं | इस दिन प्रात:काल गायों को स्नान कराके गंध-पुष्पादि से उनका पूजन किया जाता है। इस दिन गायों को गोग्रास देकर उनकी परिक्रमा करें और थोड़ी दूर तक उनके साथ जायें तो सब प्रकार की अभीष्ट सिद्धि होती है। सायंकाल जब गायें चरकर वापस आयें, उस समय भी उनका आतिथ्य, अभिवादन और पंचोपचार-पूजन करके उन्हें हरी घास, भोजन आदि खिलाएं और उनकी चरणरज ललाट पर लगायें | इससे सौभाग्य की वृद्धि होती है |

गाय माता से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी ।

1. गौ माता जिस जगह खड़ी रहकर आनंदपूर्वक चैन की सांस लेती है । वहां वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं ।
2. गौ माता में तैंतीस कोटी देवी देवताओं का वास है ।
3. जिस जगह गौ माता खुशी से रभांने लगे उस देवी देवता पुष्प वर्षा करते हैं ।
4. गौ माता के गले में घंटी जरूर बांधे ; गाय के गले में बंधी घंटी बजने से गौ आरती होती है ।
5. जो व्यक्ति गौ माता की सेवा पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है ।
6. गौ माता के खुर्र में नागदेवता का वास होता है । जहां गौ माता विचरण करती है उस जगह सांप बिच्छू नहीं आते ।
7. गौ माता के गोबर में लक्ष्मी जी का वास होता है ।
8. गौ माता के मुत्र में गंगाजी का वास होता है ।
9. गौ माता के गोबर से बने उपलों का रोजाना घर दूकान मंदिर परिसरों पर धुप करने से वातावरण शुद्ध होता है सकारात्मक ऊर्जा मिलती है ।
10. गौ माता के एक आंख में सुर्य व दूसरी आंख में चन्द्र देव का वास होता है ।
11. गाय इस धरती पर साक्षात देवता है ।
12. गौ माता अन्नपूर्णा देवी है कामधेनु है । मनोकामना पूर्ण करने वाली है ।
13. गौ माता के दुध मे सुवर्ण तत्व पाया जाता है जो रोगों की क्षमता को कम करता है ।
14. गौ माता की पूंछ में हनुमानजी का वास होता है । किसी व्यक्ति को बुरी नजर हो जाये तो गौ माता की पूंछ से झाड़ा लगाने से नजर उतर जाती है ।
15. गौ माता की पीठ पर एक उभरा हुआ कुबड़ होता है । उस कुबड़ में सूर्य केतु नाड़ी होती है । रोजाना सुबह आधा घंटा गौ माता की कुबड़ में हाथ फेरने से रोगों का नाश होता है ।
16. गौ माता का दूध अमृत है ।
17. गौ माता धर्म की धुरी है ।
गौ माता के बिना धर्म कि कल्पना नहीं की जा सकती ।
18. गौ माता जगत जननी है ।
19. गौ माता पृथ्वी का रूप है ।
20. गौ माता सर्वो देवमयी सर्वोवेदमयी है । गौ माता के बिना देवों वेदों की पूजा अधुरी है ।
21. एक गौ माता को चारा खिलाने से तैंतीस कोटी देवी देवताओं को भोग लग जाता है ।
22. गौ माता से ही मनुष्यों के गौत्र की स्थापना हुई है ।
23. गौ माता चौदह रत्नों में एक रत्न है ।
24. गौ माता साक्षात् मां भवानी का रूप है ।
25. गौ माता के पंचगव्य के बिना पूजा पाठ हवन सफल नहीं होते हैं ।
26. गौ माता के दूध घी मख्खन दही गोबर गोमुत्र से बने पंचगव्य हजारों रोगों की दवा है । इसके सेवन से असाध्य रोग मिट जाते हैं ।
27. गौ माता को घर पर रखकर सेवा करने वाला सुखी आध्यात्मिक जीवन जीता है । उनकी अकाल मृत्यु नहीं होती ।
28. तन मन धन से जो मनुष्य गौ सेवा करता है । वो वैतरणी गौ माता की पुछ पकड कर पार करता है। उन्हें गौ लोकधाम में वास मिलता है ।
28. गौ माता के गोबर से ईंधन तैयार होता है ।
29. गौ माता सभी देवी देवताओं मनुष्यों की आराध्य है; इष्ट देव है ।
30. साकेत स्वर्ग इन्द्र लोक से भी उच्चा गौ लोक धाम है ।
31. गौ माता के बिना संसार की रचना अधुरी है ।
32. गौ माता में दिव्य शक्तियां होने से संसार का संतुलन बना रहता है ।
33. गाय माता के गौवंशो से भूमि को जोत कर की गई खेती सर्वश्रेष्ट खेती होती है ।
34. गौ माता जीवन भर दुध पिलाने वाली माता है । गौ माता को जननी से भी उच्चा दर्जा दिया गया है ।
35. जहां गौ माता निवास करती है वह स्थान तीर्थ धाम बन जाता है ।
36. गौ माता कि सेवा परिक्रमा करने से सभी तीर्थो के पुण्यों का लाभ मिलता है ।
37. जिस व्यक्ति के भाग्य की रेखा सोई हुई हो तो वो व्यक्ति अपनी हथेली में गुड़ को रखकर गौ माता को जीभ से चटाये गौ माता की जीभ हथेली पर रखे गुड़ को चाटने से व्यक्ति की सोई हुई भाग्य रेखा खुल जाती है ।
38. गौ माता के चारो चरणों के बीच से निकल कर परिक्रमा करने से इंसान भय मुक्त हो जाता है ।
39. गाय माता आनंदपूर्वक सासें लेती है; छोडती है । वहां से नकारात्मक ऊर्जा भाग जाती है और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है जिससे वातावरण शुद्ध होता है ।
40. गौ माता के गर्भ से ही महान विद्वान धर्म रक्षक गौ कर्ण जी महाराज पैदा हुए थे ।
41. गौ माता की सेवा के लिए ही इस धरा पर देवी देवताओं ने अवतार लिये हैं ।
42. जब गौ माता बछड़े को जन्म देती तब पहला दूध बांझ स्त्री को पिलाने से उनका बांझपन मिट जाता है ।
43. स्वस्थ गौ माता का गौ मूत्र को रोजाना दो तोला सात पट कपड़े में छानकर सेवन करने से सारे रोग मिट जाते हैं ।
44. गौ माता वात्सल्य भरी निगाहों से जिसे भी देखती है उनके ऊपर गौकृपा हो जाती है ।
45. गाय इस संसार का प्राण है ।
46. काली गाय की पूजा करने से नौ ग्रह शांत रहते हैं । जो ध्यानपूर्वक धर्म के साथ गौ पूजन करता है उनको शत्रु दोषों से छुटकारा मिलता है ।
47. गाय धार्मिक ; आर्थिक ; सांस्कृतिक व अध्यात्मिक दृष्टि से सर्वगुण संपन्न है ।
48. गाय एक चलता फिरता मंदिर है । हमारे सनातन धर्म में तैंतीस कोटि देवी देवता है । हम रोजाना तैंतीस कोटि देवी देवताओं के मंदिर जा कर उनके दर्शन नहीं कर सकते पर गौ माता के दर्शन से सभी देवी देवताओं के दर्शन हो जाते हैं ।
49. कोई भी शुभ कार्य अटका हुआ हो बार बार प्रयत्न करने पर भी सफल नहीं हो रहा हो तो गौ माता के कान में कहिये रूका हुआ काम बन जायेगा ।
50. जो व्यक्ति मोक्ष गौ लोक धाम चाहता हो उसे गौ व्रती बनना चाहिए ।
51. गौ माता सर्व सुखों की दातार है ।

हे मां आप अनंत ! आपके गुण अनंत ! इतना मुझमें सामर्थ्य नहीं कि मैं आपके गुणों का बखान कर सकूं ।
जय गौ माता की

24 October 2016

श्री कृष्ण भक्ति रस महिमा



कृष्ण बहिर्मुख जीव कहँ, माया करति अधीन। ताते भूल्यो आपु कहँ, बन्यो विषय-रस-मीन।। भावार्थ-- अनादिकाल से जीव अपने स्वामी से विमुख है। अतएव माया ने वश में कर लिया है। परिणामस्वरूप जीव स्वयं को देह मानने लगा एवं संसारी विषयों में आसक्त हो गया। व्याख्या- कुछ भोलेभाले ज्ञानाभिमानी माया तत्त्व को ही नहीं मानते। अतः माया तत्त्व पर गंभीर कर लीजिए। वेद कहते है - मायां तु प्रकृतिं विद्यान्मायिनं तु महेश्वरम। तस्यावयवभूतैस्तु व्याप्तं सर्वमिदं जगत् ।। (श्वेता. ४-१०) अस्मान्मायी सृजते विश्वमेतत तस्मिन्श्चान्यो मायया संनिरुद्धः (श्वेता. ४-९ ) ब्रह्मैव स्वशक्तिन् प्रकृत्यभिधेयां आश्रित्य लोकान्स्राष्टवा... और भी अजामेकां लोहितशुक्लकृष्णां बाह्वी: प्रजा: सृजमानां सरूपा:। ( श्वेता. ४-५) क्षरं प्रधानममृताक्षरं हरः क्षरात्मानाविशते देव एकः । ( श्वेता. १-१०) द्वे अक्षरे ब्रह्मपरे त्वनन्ते विद्याविध्ये निहिते यत्र गू ढे। क्षरं त्वविद्या ह्यमृतं तु विद्या विद्याविध्ये ईशते यस्तु सोsन्य:।। ( श्वेता. ५-१)

ब्रह्मसूत्र भी-
ईक्षतेर्नाशब्दम्। ( ब्रह्मसूत्र १-१-५) रचनानुपपत्तेश्च । ( ब्रह्मसूत्र २-२-१) गीता जी भी- दैवी ह्येषा गुणमयी मम माया दुरत्यया। (७-१४) मयाध्यक्षेण प्रकृतिः सूयते सचराचरम् । ( ९-१०) भूमिरापोsनलो वायु: खं मनो बुद्धिरेव च्।। ( ७-४) अपरेयमितसत्वन्यां प्रकृतिं विद्धि में पराम् । ( ७-५ ) भागवतजी भी - एषा माया भगवतः सर्गस्थित्यंतकारिणी। ( ११-३-१६ ) माया ह्येषा भवदिया हि भूमन् । ( ४-७-३७ ) सेयं भगवतो माया यन्नयेन विरुध्यते। ( ३-७-९ ) रामायण भी - सो दासी रघुवीर की । जासु सत्यता ते जड़माया। शंकराचार्य के अनुयायी प्रख्यात अद्वैती विद्यारण्य ने कहा - "तस्मादुभयं मिलित्वैव जगत्कारणं भवति।" अर्थात् केवल ब्रह्म सृष्टि नहीं कर सकता एवं केवल जड़ माया भी सृष्टि नहीं कर सकती। अतः दोनों मान्य हैं। माया तत्त्व का भागवतजी में अद्वितीय निरूपण किया गया है। ( २-९-३३ ) ऋतेsर्थ यत्प्रतीयते न प्रतीयेत चात्मनि। तद्विद्यादात्मने मायां यथाssभासो यथा तमः।। अर्थात्- मेरे बिना ही माया की प्रतीति होती है। प्रतीति का तात्पर्य है उन्मुखता। जो जीव मेरी शरण में नहीं आये, उन्ही पर माया का अधिकार होता है। दूसरी परिभाषा यह है कि मेरे बिना जिसकी प्रतीति नहीं होती। अर्थात् मेरी प्रेरणा शक्ति के बिना जड़माया कुछ नहीं कर सकती। अब उदहारण लेते है- यथाभास:- आकाश में स्थित सूर्य का प्रतिबिंब जल आदि में पड़ता है। वह प्रतिबिंब सूर्य के बाहर ही है। और यह प्रतिबिंब भी सूर्य के आश्रय से ही प्रकट होता है। वैसे ही माया भी अपने शक्तिमान भगवान् से बाहर ही रहती है। किन्तु भगवान् की शक्ति के आश्रय से ही कार्य करती है। यथातमः - अंधकार सदा प्रकाश से दूर ही रहता है। किन्तु प्रकाश के बिना अंधकार की प्रतीति भी नहीं हो सकती। चक्षु के प्रकाश से ही तो अंधकार का निर्णय हो सकता है। इस माया शक्ति की दो (२) वृत्तियाँ होती हैं। १. जीव माया , २. गुण माया। १. जीव माया - यह जीव के स्वस्वरूप को आवृत कर देती है। जिससे जीव स्वयं को देह मान् बैठता है। पुनः संसार में रक्त हो जाता है । २. गुण माया - सत्व, रज, तम इन तीनों गुणों की साम्यावस्था प्रकृति। पुनः जीव माया की भी दो शक्तियाँ होती हैं। १. आवरणात्मिका जीव माया - इससे जीव निजस्वरूप को भूल जाता है। २. विक्षेपात्मिका जीव माया -- इससे जीव संसार में आसक्त हो जाता है। यह जीवमाया एवं गुणमाया दोनों ही सृष्टि में गौणकारण हैं अर्थात् जीवमाया, गौण निमित्तकारण एवं गुणमाया गौण उपादान कारण हैं। मुख्य निमित्तोपादान कारण तो श्रीकृष्ण ही है। तात्पर्य यह कि बहिर्मुख होने के कारण माया द्वारा स्वस्वरूप भुलाया। फिर स्वयं को देह मान कर संसार में ही आत्मा का दिव्य सुख खोजने लगा। अतः ब्रह्मलोक पर्यन्त अनंत बार विविध सुखों के भोग में ही अनवरत लगा रहा। अनंत बार स्वयं भगवान् के अवतार स्वरूप को देखा। तथा अनन्त संतों के पास भी गया किन्तु मायिक इंद्रिय मन बुद्धि होने के कारण कभी कँही शरणागत न हो सका इन सब दुखो का कारण श्री कृष्ण की विमुखता ही है

अतःइससे निर्व्रंती का उपाय भी समुखता या शरणागति ही है अतः गीता जी कहती है ----

देवी होषा गुणमयी मम्ममाया दुरत्यया |
मामे ये प्रपधन्ते यामामेता तरन्ति ते || ( ७-१४ )

-- आनन्द चतुर्वेदी ( नन्दा )

16 October 2016

उर्वशी और पुरुरवा इंद्र की स्वर्ग की अप्सरा



उर्वशी थक जाती है इंद्र के सामने नाचते—नाचते और प्रार्थना करती है कि कुछ दिन की छुट्टी मिल जाए।
मैं पृथ्वी पर जाना चाहती हूं। मैं किसी मिट्टी के बेटे से प्रेम करना चाहती हूं।

 देवताओं से प्रेम बहुत सुखद हो भी नहीं सकता। हवा हवा होंगे। मिट्टी तो है नहीं, ठोस तो कुछ है नहीं। ऐसे हाथ घुमा दो देवता के भीतर से, तो कुछ अटकेगा ही नहीं। कोरे खयाल समझो, सपने समझो। कितने ही सुंदर ही सुंदर लगते हों, मगर इंद्रधनुषों जैसे।
स्वभावत: उर्वशी थक गयी होगी।

 स्त्रियां पार्थिव होती हैं। उन्हें कुछ ठोस चाहिए। नाचते—नाचते इंद्रधनुषों के पास उर्वशी थक गयी होगी, यह मेरी समझ में आता है। उर्वशी ने कहा कि मुझे जाने दो। मुझे कुछ दिन पृथ्वी पर जाने दो। मैं पृथ्वी की सौंधी सुगंध लेना चाहती हूं। मैं पृथ्वी पर खिलनेवाले गुलाब और चंपा के फूलों को देखना चाहती हूं। फिर से एक बार मैं पृथ्वी के किसी बेटे को प्रेम करना चाहती हूं।

चोट तो इंद्र को बहुत लगी, क्योंकि अपमानजनक थी यह बात। लेकिन उसने कहा : ‘ अच्छा जा, लेकिन एक शर्त है। यह राज किसी को पता न चले कि तू अप्सरा है। और जिस दिन यह राज तूने बताया उसी दिन तुझे वापिस आ जाना पड़ेगा।’

उर्वशी उतरी और पुरुरवा के प्रेम में पड़ गयी। बड़ी प्यारी कथा है उर्वशी और पुरुरवा की! पुरुरवा—पृथ्वी का बेटा; धूप आए तो पसीना निकले और सर्दी हो तो ठंड लगे। देवताओं को न ठंड लगे, न पसीना निकले। मुर्दा ही समझो। मुर्दों को पसीना नहीं आता, कितनी ही गर्मी होती रहे, और न ठंड लगती। तुमने मुर्दों के दांत किटकिटाते देखे? क्या खाक दांत किटकिटाके! और मुर्दा दांत किटकिटाए तो तुम ऐसे भागोगे कि फिर लौटकर नहीं देखोगे।

 पुरुरवा के प्रेम में पड़ गयी। ऐसी सुंदर थी उर्वशी कि पुरुरवा को स्वभावत: जिज्ञासा होती थी—जिज्ञासा मनुष्य का गुण
 है—कि पुरुरवा उससे बार—बार पूछता था : ‘तू कोन है?  हे अप्सरा जैसी दिखाई पड़नेवाली उर्वशी,  तू कोन है?  तू आयी कहां से?  ऐसा सौंदर्य, ऐसा अलौकिक सौंदर्य, यहां पृथ्वी पर तो नहीं होता!’

और कुछ चीजों से वह चिंतित भी होता था।  उर्वशी को धूप पड़े तो पसीना न आए। उर्वशी वायवीय थी, हल्की—फुल्की थी,  ठोस नहीं थी।   प्रीतिकर थी, मगर गुड़िया जैसी, खिलौने जैसी। न नाराज हो, न लड़े—झगड़े। जिज्ञासाएं उठनी शुरू हो गयीं पुरुरवा को।

आखिर एक दिन पुरुरवा जिद ही कर बैठा।  रात दोनों बिस्तर पर सोए हैं,  पुरुरवा ने कहा कि आज तो मैं जानकर ही रहूंगा कि तू है कौन?  तू आयी कहां से?  नहीं तू हमारे बीच से मालूम होती। अजनबी है, अपरिचित है।  नहीं तू बताएगी तो यह प्रेम समाप्त हुआ। यह तो धमकी थी,  मगर उर्वशी घबड़ा गई और उसने कहा कि फिर एक बात समझ लो।  मैं बताती तो हूं,  लेकिन बता देते ही मैं तिरोहित हो जाऊंगी। क्योंकि यह शर्त है।

पुरुरवा ने कहा :  ‘कुछ भी शर्त हो…।’  उसने समझा कि यह सब चालबाजी है। औरतों की चालबाजिया!  क्या—क्या बातें निकाल रही है!  तिरोहित कहां हो जाएगी!  तो उसने बता दिया कि मैं उर्वशी हूं _ थक गयी थी देवताओं से।  पृथ्वी की सौंधी सुगंध बुलाने लगी थी।  चाहती थी वर्षा की बूंदों की टपटप छप्पर पर,  सूरज की किरणें, चांद का निकलना, रात तारों से भर जाना,  किसी ठोस हड्डी—मांस—मज्जा के मनुष्य की छाती से लगकर आलिंगन।  लेकिन अब रुक न सकूंगी।

पुरुरवा उस रात सोया, लेकिन उर्वशी की साड़ी को पकड़े रहा रात नींद में भी।   सुबह जब उठा तो साड़ी ही हाथ में थी, उर्वशी जा चुकी थी।  तब से कहते हैं _ पुरुरवा घूमता रहता है, भटकता रहता है, पूछता फिरता है :  ‘उर्वशी कहां है?’  खोज रहा है।

शायद यह हम सब मनुष्यों की कथा है।  प्रत्येक आदमी उर्वशी को खोज रहा है। कभी—कभी किसी स्त्री में धोखा होता है कि यह रही उर्वशी,  फिर जल्दी ही धोखा टूट जाता है।

"उर्वशी" शब्द भी बड़ा प्यारा है—हृदय में बसी, उर्वशी। कहीं कोई हृदय में एक प्रतिमा छिपी हुई है,  जिसकी तलाश चल रही है।  मनोवैज्ञानिक कहते हैं : ‘प्रत्येक व्यक्ति के भीतर स्त्री की एक प्रतिमा है,  प्रत्येक स्त्री के भीतर पुरुष की एक प्रतिमा है,  जिसको वह तलाश रहा है,  तलाश रही है। मिलती नहीं है प्रतिमा कहीं।  कभी—कभी झलक मिलती है कि हां यह स्त्री लगती है उस प्रतिमा जैसी;  बस लेकिन जल्दी ही पता चल जाता है कि बहुत फासला है।  कभी कोई पुरुष लगता है उस जैसा;  फिर जल्दी ही पता चल जाता है कि बहुत फासला है। और तभी दूरियां शुरू हो जाती हैं। पास आते, आते, आते, सब दूर हो जाता है

ओशो,
मेरा स्वर्णिम भारत

12 October 2016

धर्म और सम्प्रदाय का भेद: एक विमर्श


धर्म और सम्प्रदाय का भेद: एक विमर्श


|| नमोस्तु यमुने सदा | | पहले धर्म की बात करे। धर्म एक बहु आयामी शब्द है जिसका अर्थ प्रकरण के सन्दर्भ में ही व्यक्त किया जा सकता है। यँहा हम केवल आध्यात्म के सन्दर्भ में धर्म की चर्चा करेंगे और इसी सन्दर्भ में संप्रदाय की भी बात करेंगे। आध्यात्मिक द्रष्टी से धर्म की बहुमान्य परिभाषा है। "प्राणिनाम् अभ्युदय निःश्रेयस हेतुः यः स धर्म।" प्राणी मात्र का भौतिक और आध्यात्मिक उन्नयन ही जिसका उद्देश्य हो वह धर्म है। ऋषियो ने धर्म की यह परिभाषा संभवतः असीम अनुभव के उपरांत व्यक्त की थी। यह वह उद्देश्य है जो सतत है और सृष्टि के आदि से अंत तक व्याप्त रहेगा उपस्थित रहेगा। अभ्युदय और निः श्रेयस के इस युग्म के निरंतैर्य् और सातत्य के आधार पर ऋषियो ने धर्म को एक शब्द में व्यक्त कर दिया "सनातन" यानि जिसका अंत न हो। जो सदा है,शाश्वत है और सदैव रहने वाला है उसे भारत की मनीषा ने "धर्म" कहा। मित्रो सनातन शब्द विशेषण है और नाम होने के लिए किसी शब्द का संज्ञा होना अनिवार्य है। अतः सनातन धर्म को हिन्दू धर्म का पर्याय मान लेना अतिवाद है। समीचीन सत्य यह है कि जो भी शाश्वत है, नित्य है, सनातन है वह "धर्म" है न कि कोई सनातन नाम का धर्म है। सम्प्रदाय एक विचार धारा है, मत है, तरीका है जो किसी आचार्य द्वारा प्रणीत है। संप्रदाय के लिए कुछ आवश्यक बाते है जैसे कि 1किसी प्रवर्तक मूल आचार्य का होना 2 आचार्य द्वारा अभिप्रेत या अभीष्ट देव का होना 3 आचार्य प्रणीत मत और पूजा पद्धति 4 संप्रदाय के सम्पूज्य ग्रन्थ। ये एकाधिक भी हो सकते है। आदि शंकराचार्य ने दिग्विजय के बाद यह शर्त या व्यवस्था की किसी को भी नवीन संप्रदाय चलाने के लिए प्रस्थान त्रयी पर अपनी टीका लिखना आवश्यक होगा। इस कड़ी में अंतिम आचार्य श्री बल्लभ हुए जिन्होंने प्रस्थानत्रयी पर टीका लिखी और साथ ही श्रीमद् भागवत पर भी टीका लिखी जिसका नाम "सुबोधिनी" टीका है। श्री बल्लभाचार्य ब्रह्म सूत्र के चारो अध्यायों पर टीका न लिख सके,इनके "अणु भाष्य" को पुत्र ने पूरा किया। सम्प्रदाय कभी भी सम्पूर्ण सत्य के पोषक नहीं हो सकते है। सभी संप्रदाय एकल मार्गीय है अतः शाश्वत या निष्पन्न सत्य अथवा सनातन नहीं हो सकते है अतः यह धर्म की मूल परिभाषा को पूर्णतः पूरा नहीं करते है। धर्म, सत्य अथवा ब्रह्म (या कोई अन्य नाम जो आप देना चाहे) अपूर्ण नहीं हो सकते है। ये है अथवा नहीं है किन्तु अधूरे कभी नहीं है। सम्प्रदाय प्रत्यक्षतः धर्म का प्रतिपादन करते हुए दिखते है किन्तु अगर सूक्ष्म अन्वेषण करे तब जो तथ्य है वह यह है कि सभी सम्प्रदायो ने धर्म का खण्ड किया है, धर्म को मत में परिवर्तित करने की चेष्टा की है और इस प्रकार धर्म को संकुचित किया है। धर्म जो की मुक्ति का,मोक्ष का यानि बंधन मुक्ति का उपाय है और मनुज मात्र के लिए प्रशस्त है उस धर्म को मतों और पंथो में बाँधने का काम सम्प्रदायो ने किया है। वैदिक समय में भी संप्रदाय थे किन्तु वह मताग्रही या मतान्धता के पोषक नहीं थे वरन् उन वैदिक सम्प्रदायो में विपरीत मत का भी आदर था, सम्मान था हठ धर्मिता नहीं थी। मेरी नजर में वर्तमान कोई भी सम्प्रदाय सही अर्थो में धार्मिक नहीं है । ये सभी मतवाद के पोषक है जो भारतीय सनातन चिंतन में बहुत प्रशस्त नहीं रहा है। भारत की ऋषि प्रणीत परम्परा ने मताग्रह का नहीं वरन सत्याग्रह का पक्ष लिया है। विनोदम

11 September 2016

पितृ पक्ष श्राद्ध 2016 का महत्त्व



हिन्दू धर्म में मृत्यु के बाद श्राद्ध करना बेहद जरूरी माना जाता है। मान्यतानुसार अगर किसी मनुष्य का विधिपूर्वक श्राद्ध और तर्पण ना किया जाए तो उसे इस लोक से मुक्ति नहीं मिलती और वह भूत के रूप में इस संसार में ही रह जाता है।

पितृ पक्ष का महत्त्व -

ब्रह्म वैवर्त पुराण के अनुसार देवताओं को प्रसन्न करने से पहले मनुष्य को अपने पितरों यानि पूर्वजों को प्रसन्न करना चाहिए।

हिन्दू ज्योतिष के अनुसार भी पितृ दोष को सबसे जटिल कुंडली दोषों में से एक माना जाता है। पितरों की शांति के लिए हर वर्ष भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से आश्विन कृष्ण अमावस्या तक के काल को पितृ पक्ष श्राद्ध होते हैं। मान्यता है कि इस दौरान कुछ समय के लिए यमराज पितरों को आजाद कर देते हैं ताकि वह अपने परिजनों से श्राद्ध ग्रहण कर सकें।

पितृ पक्ष श्राद्ध 2016 -

वर्ष 2016 में पितृ पक्ष श्राद्ध की तिथियां निम्न हैं:

तारीख            दिन       श्राद्ध तिथियाँ
      👇           👇          👇
16 सितंबर     शुक्रवार       पूर्णिमा
17 सितंबर     शनिवार       प्रतिपदा
18 सितंबर     रविवार        द्वितीया
19 सितंबर     सोमवार       तृतीया -
                          चतुर्थी (एक साथ)
20 सितंबर      मंगलवार       पंचमी
21 सितंबर      बुधवार           षष्ठी
22 सितंबर      गुरुवार         सप्तमी
23 सितंबर      शुक्रवार        अष्टमी
24 सितंबर      शनिवार         नवमी
25 सितंबर      रविवार          दशमी
26 सितंबर      सोमवार     एकादशी
27 सितंबर      मंगलवार      द्वादशी
28 सितंबर      बुधवार       त्रयोदशी
29 सितंबर      गुरुवार      अमावस्या
                              व सर्वपितृ श्राद्ध
जय श्री कृष्ण
आनन्द ही जानन्द 🙏🌹

श्राद्ध क्या है?

ब्रह्म पुराण के अनुसार जो भी वस्तु उचित काल या स्थान पर पितरों के नाम उचित विधि द्वारा ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक दिया जाए वह श्राद्ध कहलाता है। श्राद्ध के माध्यम से पितरों को तृप्ति के लिए भोजन पहुंचाया जाता है। पिण्ड रूप में पितरों को दिया गया भोजन श्राद्ध का अहम हिस्सा होता है।

क्यों जरूरी है श्राद्ध देना?

मान्यता है कि अगर पितर रुष्ट हो जाए तो मनुष्य को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पितरों की अशांति के कारण धन हानि और संतान पक्ष से समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। संतान-हीनता के मामलों में ज्योतिषी पितृ दोष को अवश्य देखते हैं। ऐसे लोगों को पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध अवश्य करना चाहिए।

क्या दिया जाता है श्राद्ध में?

श्राद्ध में तिल, चावल, जौ आदि को अधिक महत्त्व दिया जाता है। साथ ही पुराणों में इस बात का भी जिक्र है कि श्राद्ध का अधिकार केवल योग्य ब्राह्मणों को है। श्राद्ध में तिल और कुशा का सर्वाधिक महत्त्व होता है। श्राद्ध में पितरों को अर्पित किए जाने वाले भोज्य पदार्थ को पिंडी रूप में अर्पित करना चाहिए। श्राद्ध का अधिकार पुत्र, भाई, पौत्र, प्रपौत्र समेत महिलाओं को भी होता है।

श्राद्ध में कौओं का महत्त्व

कौए को पितरों का रूप माना जाता है। मान्यता है कि श्राद्ध ग्रहण करने के लिए हमारे पितर कौए का रूप धारण कर नियत तिथि पर दोपहर के समय हमारे घर आते हैं। अगर उन्हें श्राद्ध नहीं मिलता तो वह रुष्ट हो जाते हैं। इस कारण श्राद्ध का प्रथम अंश गाय के अलावा कौओं को भी दिया जाता है।

किस तारीख में करना चाहिए श्राद्ध?
सरल शब्दों में समझा जाए तो श्राद्ध दिवंगत परिजनों को उनकी मृत्यु की तिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किया जाना है। अगर किसी परिजन की मृत्यु प्रतिपदा को हुई हो तो उनका श्राद्ध प्रतिपदा के दिन ही किया जाता है। इसी प्रकार अन्य दिनों में भी ऐसा ही किया जाता है। इस विषय में कुछ विशेष मान्यता भी है जो निम्न हैं।

* पिता का श्राद्ध अष्टमी के दिन और माता का नवमी के दिन किया जाता है।

* जिन परिजनों की अकाल मृत्यु हुई हो,  जो यानि किसी दुर्घटना या आत्महत्या के कारण हुई हो उनका श्राद्ध चतुर्दशी के दिन किया जाता है।

* साधु और संन्यासियों का श्राद्ध द्वाद्वशी के दिन किया जाता है।

* जिन पितरों के मरने की तिथि याद नहीं है, उनका श्राद्ध अमावस्या के दिन किया जाता है।  इस दिन को सर्व पितृ श्राद्ध कहा जाता है।
आनन्द ही आनन्द 

07 September 2016

सुख और आराम की चाह मैं धर्म और बडिलोकी सोच से भटकता वैष्णव



आज अपने पैसे और बहुमूल्य समय दोनो को मिट्टी मैं मिला रहे वल्लभ को स्वप्न मैं आदेश हुआ मा श्री यमुना जी से की तू ब्रज मैं जा वो भी मथुरा और विश्राम घाट वहाँ आपको प्रभु प्राप्ति सम्भव है सो वल्लभ मथुरा पधारे और श्री मद गोकुल भी उन्ही ने बाद मैं बसाया पर जब श्री यमुना अस्टक की रचना भी उन्होने ही की तो क्या लिखते है विशुद्ध मथुरा तटटे ध्रुव पाराशर...ऐसा क्यों क्योंकि यमुना जिसे वैष्णव की यमुना माँ कहते वो सिर्फ मथुरा के 25 घाटों तक ही सीमित है आगे पीछे कालिँद्रि (यमुना )माना गया है और हमारे पूर्वज भी जब गुजरात से निकलते तब भी ये ही बात कहते की चालौ यमुना पान करी आय्ये ना की गीर्राज या गूकूल वृंदावन हो आये ऐसा क्यू?वो यू की आपणी धर्म किताबों मैं भी चौबाजी को ही प्रमाण के साथ यमुना पूत्रा भी कहाँ और वो ब्रह्म्मन भी है.

 आज वैष्णव अपनी काया को सुख देने हेतु जो की घर मैं भी मिलता यात्रा और तप तो कष्ट सहकर ही फलित होती आज गीर्राज और गोकुल भग रहा जबकि रहने के स्थान तो मथुरा मैं भी है पर ये बाट अलग है की चौबाजी मस्का ना लगाते और खुसाम्दीद भी नही होती और जो ऐसा होता वो चौबा नही हो सकता और जतीपुरा और वृंदावन मैं ठाकुर और दुध का काम करने वालो को वैस्नवौ की मेहरबानी ने पंडाभी बना दिया तो क्या गाय का खाना गधेडे नही कहाँ रहे और खिलाने वाले भी क्या अपने पूर्वजों की राह छोड़कर गलत रास्ते पर नही है क्या ?क्यू आज भी जय जय 99% मथुरा से ही नियम लेके लिली परकम्मा शुरू करते और क्या 30 साल पहले के कोई लेख आपका या आपके गुरुदेव का किसी के भी पास है.क्या आज उसी युग की शुरुआत हो चुकी है

जो वल्लभ बोल गयी की पुष्टि मैं ही पहले कलयुग का प्रवेश है. गौर की जगह आज ठाकुर जाटों और अन्य नीचे लोगो ने लेलि तीर्थ की जगह मथुरा फरी आय्ये ने लेलि.तो क्या गुजराती उसमे भी बनिया सबसे अक्ल्दार कौम होती हुऐ ये गलत पैसा और समय खराब ना कर रही.भाई पैसा और टाइम दोनो कीमती है ईसका सदुपयोग करो सड़क पर डाले हुऐ बीज से जैसे पाक नही हो सकती ऐसे ही कुपात्र को दान भी उसके और.अपने दोनो के विनाश.का कारण बनते है

आज पंजाब दिल्ली के लोगो को तो सुविधा चहिए क्योंकि वो वृंदावन गीर्राज मैं पिकनिक मनाने आते  है वैष्णव शायद इस सोच से नही आते अरे सुविधा तो आप के घर मैं भी बहुत है धर्म की जगह पर धर्मानुसार ही सब काम.करने चहिए ऐसा मेरा मानना है की अपने इष्ट और ब्रज को घूमना ना समझ के बडिलो का आशीर्वाद और प्रभु का उपकार ही समझना चाहिए जो ऐसे सुंदर वैष्णव कुल मैं जन्म दिया अब उसको पैसे से समझे या धर्म से सोच अपनी अपनी है.ब्रज पूरा एक है जैसे शरीर पूरा.एक  है पर खाना मुँह से ही खा सकते नाक आँख से नही यानी अपने पूर्वज बहुत अकल वाले थे जहाँ का जो महत्व समझा वो ही किया अब हम.उनसे ज्यादा अक्ल्दार हो गये है या धर्म को अपनी सुविधा अनुसार चलाने की सोच रहे ये बाते किसी को भी व्यक्तिगत नही है धर्म समझने हेतु है बस सो गलत ना समझे.जय श्री कृष्णा--- भूपेन्द्र नाथ चतुर्वेदी